मधुमेह की कमजोरी को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:51

डेयरी प्रोडक्ट भी डायबिटीज में कमजोरी दूर करने के लिए लाभकारी हो सकते हैं। डायबिटीज में ताकत बढ़ाने के लिए दही का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में कमजोरी कैसे दूर करें:-

1. प्रोटीन रिच डाइट का सेवन करने से आपका शरीर कमजोरी की समस्या से बचता है। डायबिटीज के मरीजों को कमजोरी से बचने के लिए प्रोटीन रिच डाइट का पालन करना चाहिए। प्रोटीन रिच डाइट का पालन करने पर आपके शरीर की कमजोरी खत्म होगी और बीमारियां भी दूर होंगी। इसके लिए आप दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे की सफेदी और सोयाबीन आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. विटामिन से भरपूर फूड्स का सेवन करने से भी डायबिटीज की समस्या में कमजोरी का शिकार होने से बच सकते हैं। इसके लिए आपको विटामिन बी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपका शुगर भी कंट्रोल में रहेगा और शारीरिक कमजोरी दूर होगी। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन आटा और नारियल पानी आदि का सेवन करें।

3. डायबिटीज में कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए मैग्नीशियम रिच डाइट का भी सेवन करना चाहिए। आपकी डाइट में मैग्नीशियम से युक्त खाद्य पदार्थ जरूर रहने चाहिए। इसके लिए आप दाल, पुदीना, बादाम और ब्राउन राइस आदि का सेवन कर सकते हैं।

4. संतुलित मात्रा में फलों का सेवन करने से आप डायबिटीज में कमजोरी की समस्या से बच सकते हैं। आप सेब, अनार और कई अन्य मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं। अनार को खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही ये हमारे शरीर में खून को भी बढ़ाने का काम करता है। ये कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। अनार हृदय रोग, तनाव और आरामदायक जीवन के लिए काफी बेहतर माना जाता है। कमजोरी की समस्या हो तो अनार का छिलका सूखा लें और पीस लें। इसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम एक चम्मच पीसे हुए अनार के छिलके को खाएं। ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर लें।

5. जो लोग डायबिटीज से पीड़ित होते हैं उन्हें समय समय पर ग्लूकोज की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। क्योंकि यदि डायबिटीज के मरीज का ग्लूकोज स्तर बढ़ता है तो रोगी के लिए ये बहुत खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही खून की जांच भी मधुमेह रोगियों के लिए जरूरी है इससे पता चलता है कि किडनी ठीक ढंग से काम कर रही हैं या नहीं। मधुमेह में किडनी पर काफी प्रभाव पड़ता है। नियमित जांच से रोगी को किडनी की समस्या से दूर रखता है। ऐसा रेगुलर करने से आप शरीर को कमजोर होने से बचा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info